फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों की रोशनी से रोशन हुए मठ मंदिर

विज्ञापन
दीपों की रोशनी से रोशन हुए मठ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली के मौके पर देवालयों में देव दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने देवालयों में दीप दान कर दीपक की रोशनी से देवालयों को रोशन किया।
नगर के चामुंडा मंदिर पर देव दीपावली के लिए काफी तैयारियां की गई। पूरे चामुंडा परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। पूरा चामुंडा मंदिर परिसर हजारों दीपकों की रोशनी से रोशन नजर आ रहा था। मंदिर परिसर में जगह-जगह रंगोली सजाई गई। इन रंगोलियों में देव दीपक सजाए गए। मंदिर परिसर की छटा अद्भुत नजर आ रही थी। हर किसी को यह नजारा भा रहा था। देवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चनाकर भोग अर्पित किए। प्रभुपार्क में भी भव्य तरीके से श्री सिद्धि विनायक मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। यहां श्रद्धालुओं ने रंग बिरंगी मोमबत्ती, मोम के दीप व मिट्टी के दीपक भी जलाए। श्रीसिद्धि विनायक मंदिर, बालाजी मंदिर, शनिदेव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, मां काली, पंचमुखी अनुमान, मां संतोषी व दुर्गा माता के मंदिर पर दीप जलाए गए। श्रद्धालुओं ने भव्य आतिशबाजी भी इस मौके पर की। सतरंगी आतिशबाजी से पूरा नजारा रोशन नजर आ रहा था।
विज्ञापन


झलकियां-
जगह जगह लगा जाम
कासगंज। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के दबाव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की, लेकिन कासगंज-बरेली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
दीपदान कर की पूजा अर्चना
कासगंज। गंगा घाटों पर सांय के समय श्रद्धालुओं ने दीप दान कर गंगा की पूजा अर्चना की। गंगा मइया की आरती पुराहितों के द्वारा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पत्तों के दोनों में फूलों के साथ दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किए। जलते हुए तैरते हुए दीपक हर किसी को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
श्रद्धालुओं ने कराए मुंडन संस्कार
कासगंज। तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर न केवल स्नान किया बल्कि पारिवारिक परंपराओं के मुताबिक लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। सोरों कछला, कादर गंज गंगा घाटों पर सैकड़ों बच्चों के मुंडन संस्कार कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर संपन्न हुए।
जुगाड़ नहीं तो नजर आई बैलगाड़ियां
कासगंज। गंगा स्नान के लिए इस बार जुगाड़ वाहन तो नजर नहीं आए लेकिन बैलगाड़ियां नजर आई। पिछले समय में जुगाड़ वाहन चलने के कारण बैलगाड़ियों का चलन काफी कम हो गया, लेकिन प्रशासन द्वारा जुगाड़ वाहन को प्रतिबंधित किए जाने के कारण फिर से बैलगाड़ियां नजर आई। अपने-अपने परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग बैलगाड़ियों से गंगा घाटों पर पहुंचे जहां उन्होंने गंगा स्नान एवं मेले का लुत्फ लिया।
धार्मिक कार्यक्रमों की रही धूम
कासगंज। कछला और कादरगंज के घाटों पर तमाम धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। ककोड़ा मेला में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाओं के ग्रुप जगह-जगह भजनों की संगत लगाए नजर आए तो साधु महात्माओं की टोली भी धार्मिक आयोजन व प्रवचन करती हुई देखी गई।
सरकारी विभागों ने लगाए शिविर
कासगंज। मेले में वन विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, खादी ग्रामोद्योग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। जिला पंचायत एवं मेला अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मेला सुगमता के साथ चल रहा है। कहीं कोई व्यवस्था नहीं टूटी है।
विज्ञापन

नौकायान का भी श्रद्धालुओं ने लिया लुत्फ
कासगंज। गंगा में श्रद्धालुओं ने नौकायान का जमकर लुत्फ उठाया। मेला का लुत्फ लेने के लिए लोग नौकाओं के माध्यम से गंगा के इस पार से उस पार जा रहे थे। वहीं स्टीमर के माध्यम से भी लोगों ने गंगा पार की। नौकायान के बीच लोग गंगा में अठखेलियां करते देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें