फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी ने पेश की मिसाल, सरकारी अस्पताल में कराया पत्नी का प्रसव

Fri, 23 Nov 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
नवजात बेटी के साथ डॉ. सौरभ राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में एक चिकित्सा अधिकारी ने अपनी पत्नी का प्रसव सरकारी अस्पताल में कराकर मिशाल पेश की है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को संदेश दिया है, जो सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।
विज्ञापन


सरकारी महिला अस्पताल में डॉ. सौरभ राजपूत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के रुप में तैनात है। उनकी पत्नी डॉ. चारुल राजपूत का प्रसव करीब आया तो उन्होंने जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

यहां तैनात डॉ. अनीता, डॉ. निधि गुप्ता और स्टाफ नर्स की देखरेख में चिकित्सक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों का उपचार भी अस्पताल में चल रहा है। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। 
विज्ञापन


डॉ. सौरभ राजपूत का कहना है कि लोगों में भ्रांतियां हैं कि सरकारी अस्पतालों में उपचार ठीक नहीं मिलता है। ऐसी सोच वाले लोग निजी अस्पतालों में अपना आर्थिक शोषण कराते हैं। अब सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और अच्छे चिकित्सक भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें