फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम ने उड़ाई अधिकारियों की नींद, अवकाश निरस्त

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा । नगर निगम को विकास कार्यों की कसौटी पर परखने के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना मथुरा आ रहे हैं। उनके द्वारा डेढ़ वर्ष में किए गए विकास कार्यों का 14 नवंबर को निरीक्षण किया जाएगा। नगर विकास मंत्री के आगमन ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। अधिकारी आनन-फानन में मंत्री के निरीक्षण में फेल होने से बचने की कसरत में जुट गए हैं। वहीं, अधिकारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन को निगम बनाए जाने के बाद से अब तक कितने विकास कार्य हुए हैं, इसका लेखा जोखा निगम के अधिकारियों को 14 नवंबर को देना है। शासन द्वारा जारी की गई करोड़ों की धनराशि से जनता के हित के कितने काम हो सके हैं, अब उन्हें मौके पर देखने के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना में आ रहे हैं। हालांकि नगर विकास मंत्री का ध्यान मुख्य रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण पर होगा।

इस दौरान वह निगम द्वारा निकाली जाने वाली रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। माना यह भी जा रहा है कि इस दौरान मंत्री निगम के विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण भी करेंगे। इससे नगर निगम के अफसरों के साथ प्रशासन की भी नींद उड़ गई है। निगम के अधिकारी अब उन योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाने में जुट गए हैं जो कि अभी तक अधूरी पड़ी हैं । नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर नगर निगम के अधिकारी तथा कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें