फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के मोबाइल चोरी की शिकायत पर बहन की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। पुलिस ने शुक्रवार को बहन के हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार किया साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोप है कि मामा के घर से भाई ने मोबाइल चुराया था इसकी शिकायत बहन शिवानी ने कर दी थी जिस पर भाई ने उसके सिर पर वजनी चीज से हमला कर दिया इससे गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिवानी उर्फ सुमित्रा (16) जाटव को गुरुवार देर शाम घर के अंदर उसके भाई दुर्गेश ने हथौड़ा से प्रहारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसे रजाई से ढककर खुद पिता के पास दरवाजे पर जाकर बैठ गया था। शिवानी के बड़े भाई विकास ने शिवानी के कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि शिवानी खाट पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसने पिता को जानकारी दी तो दुर्गेश ने भागने लगा।

ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। शिवानी को जिला अस्पताल लाए लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी भाई दुर्गेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया। पिता मुन्नालाल की तहरीर पर बेटा दुर्गेश के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज करके उसे जेल भेजा है। पिता का कहना है कि वो इटावा के जसवंतनगर अपने मामा के घर गया था वहां से उनका मोबाइल चुरा लाया शिवानी ने टोक दिया था।
विज्ञापन


इससे आहत होकर उसने बेटी की हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। एसओ खैरगढ़ गंगासरन ने कहा कि दुर्गेश का बहन से मोबाइल को लेकर विवाद था। इसके कारण ही उसने बहन की हत्या की है। भाई दुर्गेश ने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई विकास पर भी जानलेवा हमला किया था। पत्थर मारने के कारण उसके चेहरे पर 18 टांके आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें