फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष और महामंत्री को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित को देखते हुए लेखपालों की चल रही हड़ताल को अवैध मानते हुए एस्मा लागू किया गया है। बावजूद इसके लेखपाल हड़ताल पर हैं, इससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लेखपालों की हठधर्मिता को देखते हुए अब उपजिलाधिकारी ने लेखपालों को नोटिस जारी कर तत्काल कार्य पर लौटने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में एफआईआर व सेवा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा लागू किए जाने के बाद विभिन्न जिलों में लेखपालों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकीं हैं साथ ही कुछ लेखपालों को जेल भी भेज दिया गया है। वहीं टूंडला तहसील के लेखपालों द्वारा लगातार हड़ताल किए जाने को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गंभीरता से लिया है। सरकार की मंशा के अनुरूप डीएम ने उपजिलाधिकारी डा. सुरेश कुमार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

एसडीएम ने सोमवार को लेखपालों व लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मंत्री को नोटिस जारी कर तत्काल कार्य पर लौटने के आदेश पारित किए हैं। साथ ही कार्य पर न लौटने पर एफआईआर व सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। नोटिस की कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकांश लेखपाल कार्य पर लौटने का मन बना रहे हैं, परंतु जब तक संगठन से हरी झंडी नहीं मिलती तब तक वह भी कार्य पर लौटने में संकोच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें