फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में किशोर सहित दो की मौत

विज्ञापन
सडक हादसे में किशोर सहित दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में किशोर और किसान की मौत हो गई। किशोर की मौत की घटना के बाद आक्रोशित लोगों के साथ परिजनों ने अलीगंज कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंचे विधायक ने समझा-बुझाकर तकरीबन ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी अर्जुन उर्फ सुआ (15) पुत्र राजकुमार साइकिल से खेत पर जा रहा था। पिंजरी रोड पर कुरावली से आम लेकर जा रही मैक्स ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर मैक्स को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चालक मैक्स को भगा ले गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगोें ने अलीगंज कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाया। सूचना पर विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर सरकारी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब ढाई घंटे बाद लोगों ने जाम खोला।
वहीं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी चेतराम (70) पुत्र गिरवर खेत से काम कर घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें