फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर जेई ने दी महिला को गालियां

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक जेई से बिजली की समस्या की शिकायत फोन पर करने पर जेई भड़क गया। जेई ने फोन पर महिला को जूते मारने की धमकी देने के साथ ही गालियां दीं। जेई और महिला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र की एक महिला ने घर पर बिजली नहीं आने की शिकायत फोन पर जेई अब्दुल्ला को दी। जेई ने महिला से पूछा की उसका बिल जमा हो गया है अथवा नहीं। इस पर महिला ने बताया कि उसके यहां एक साल पहले नया कनेक्शन लगा है। क्षेत्र में बिजली की रीडिंग लेेने आने वाले कर्मी यह कहकर बिल नहीं देते कि अभी उनका मीटर फीड नहीं हुआ है। इस कारण वह अपना बिल जमा नहीं कर पा रही है। इस पर जेई महिला से कहते हैं कि वे अपने कनेक्शन की रसीद लेकर बिजलीघर जाएं और अपनी समस्या रखें। इस पर महिला ने कहा कि वह स्वयं क्षेत्र में आए थे, लेकिन आपने हमारी लाइन चालू नहीं की। महिला के इतना कहते ही जेई अपना आपा खो दिया और वह कहते हैं कि जूते पड़ेंगे। इसके बाद जेई ने महिला का गालियां भी दीं। जेई और महिला की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद भी विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई जेई के खिलाफ नहीं की गई है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता हरिमोहन का कहना है कि मामले की जांच अधिशासी अभियंता को सौंपी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि जेई दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें