फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल की सभी इकाइयों को किया भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल की बैठक प्रांतीय मंत्री कैलाश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल की सभी कमेटियों को भंग करते हुए तीन अप्रैल को चुनाव कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री एवं नगर अध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठन के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में त्रिलोकीनाथ अग्रवाल आगरा व कैलाश उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल मंगलवार को सुबह दस बजे से जलेसर रोड स्थित शिवाशिव मार्केट में चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

इसमें महानगर अध्यक्ष के साथ ही युवा सहित सभी कमेटियों का गठन 2018 से 2020 तक के लिए किया जाएगा। बैठक में मदनलाल वर्मा, शीलमणि शर्मा, रमेशचंद्र अग्रवाल, उमेशचंद्र शर्मा, रवींद्र लाल तिवारी, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, बसंत शर्मा, आसिम खान, भरत तिवारी, देश दीपक यादव, पंकज अग्रवाल, इनाम सिंह यादव, अशोक वर्मा, प्रकाश भारद्वाज, विमलेश शर्मा, मुकेश गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें