फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिली दो शिक्षामित्र बर्खास्त

विज्ञापन
स्कूल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम ने बुधवार को विकास खंड जागीर के दो परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। एक विद्यालय में गैरहाजिर मिली दो शिक्षामित्र को बर्खास्त करने, प्रधान की ग्रांट रोकने, ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने, एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम प्रदीप कुमार ने प्राथमिक विद्यालय नगला गढ़िया का निरीक्षण किया। विद्यालय में गैर हाजिर मिली शिक्षामित्र अंजना, ममता देवी को बर्खास्त कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करके प्रधान की ग्रांट रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नगला बाग का फर्श उखड़ा होने, गंदगी पर एबीएसए जागीर मुनेंद्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर वेतन रोकने, ग्राम विकास अकिारी नगला बाग का वेतन रोकने, खंड विकास अधिकारी जागीर को एक सप्ताह में विद्यालय का फर्श ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

प्राथमिक विद्यालय गढ़िया में 50 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष मात्र 18 छात्र उपस्थित मिले जो एक ही कमरे में बैठे मिले। विद्यालय के तीन कमरों में ताला बंद मिला। शौचालय में गंदगी मिली, परिसर में सूखी लकड़ियां एकत्रित मिलीं। विद्यालय की पुताई नहीं मिली। विद्यालय की बाउंड्री के बाहर जानवर बंधे मिले। विद्यालय की भूमि पर कब्जा मिला। प्रधानाध्यापिका सुधा रानी को चेतावनी देकर व्यवस्थाएं सुधारने को कहा। प्राथमिक विद्यालय नगला बाग में कक्षा तीन, चार, पांच के सभी छात्र दो कमरों में बैठे मिले। कक्षा पांच के कक्ष में आलू भरे मिले। बीएसए से कहा शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर पुताई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें