फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चौराहे पर मुस्तैद रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

होली पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं करें। बाइकों पर फर्राटा भरने, खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
होलिकोत्सव पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने का होमवर्क पुलिस प्रशासन ने पहले ही कर लिया। जिले भर में 2148 स्थानों पर होने वाले होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल व ग्रामीण अंचल में चौकीदार, होमगार्डों को तैनात किया गया है। शहरी क्षेत्रों में सभी होली वाले स्थलों के साथ फोर्स तैनात रहेगा। वहीं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फोर्स तैनात रहेगा। डीजे को बजाकर शोर शराबा करने वालों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। बाजार में तो सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर के साथ सुभाष तिराहा व सुहागनगर चौराहा अंदर एवं बाहर, रसूलपुर चौराहा एवं आसफाबाद चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी सिटी राजेश सिंह ने कहा शहर के साथ गांव तक सभी होलिका दहन वाले स्थलों पर पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। उन्होंने कहा कि जुमा की नमाज के दौरान भी पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन

50 प्रशिक्षु दारोगा भी संभालेंगे कमान
होली के मौके पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र उन्नाव से मिले 50 दारोगाओं को भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात करने का फैसला लिया है। इनको शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यालयों के स्टाफ, होमगार्डों को भी तैनात किया है।
मुस्तैद रहेगी फायर ब्रिगेड की टीम
होली जलने पर कहीं आग लगने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम अलर्ट रहेगी। सीएफओ जशवीर सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद में सदर बाजार एवं दूसरी गाड़ी एसपी सिटी कार्यालय पर मुस्तैद रहेगी। जिले के सभी फायर स्टेशन प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि आग लगने की सूचना आने पर तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

होली का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी पर जबरदस्ती रंग नहीं डालें, क्योंकि यह त्योहार आपस में मिल-जुलकर रहने की सीख देता है। गड़बड़ी की तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
डॉ. मनोज कुमार, एसएसपी, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें