फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार के इनामी को बी-वारंट पर लाएगी पुलिस

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा में कोटा के व्यापारी से लूट में शामिल 25 हजार के इनामी ने राजस्थान के डीग में शुक्रवार को संरेडर कर दिया है। इनामी हाथिया निवासी मुदस्सर 15 महीने से फरार चल रहा था। मगोर्रा पुलिस इनामी को बी-वारंट पर मथुरा लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पांच नवंबर 2016 को मथुरा-भरतपुर मार्ग पर कोटा के व्यापारी से लाखों रुपये की लूट करने के बाद से लुटेरा फरार था। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इनामी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के निर्देश दिए तो मगोर्रा पुलिस और स्वाट टीम 25 हजार के इनामी के पीछे लगी। इसी डर से उसने राजस्थान के डीग में संरेडर कर दिया। इसकी भनक लगते ही स्वाट टीम और पुलिस ने डीग जेल पहुंचकर जानकारी जुटाई।

एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि थाना बरसाना के गांव हाथिया निवासी मुदस्सर को बी वारंट पर मथुरा लाया जाएगा। इसके खिलाफ मुंबई, दिल्ली और राजस्थान में भी मुकदमे दर्ज हैं। इन प्रांतों से भी यह वांछित चल रहा है। उधर, कोसीकलां पुलिस ने तांगड़ा निवासी सुरेश चंद को पकड़ा है। 12 हजार का इनामी वर्ष 2016 से हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें