औंछा। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कनेगी में गुरुवार शाम को डेढ़ वर्षीय बच्ची की बाथरूम में रखी पानी की टंकी में डूबकर मौत हो गई। बच्ची शाम पांच बजे गायब हो गई थी। ढूंढने पर एक घंटा बाद उसका शव टंकी में मिला। हादसे के बाद से घर में कोहराम मच गया है।
थाना घिरोर क्षेत्र में औंछा बार्डर पर लगे गांव कनेगी निवासी वीर बहादुर की डेढ़ वर्षीय पुत्री लबी गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर में खेल रही थी। इसी बीच बच्ची अचानक नजरों से ओझल हो गई, तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर की। आस पड़ोस के साथ ही पूरी गांव में तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला।
शाम करीब छह बच्ची बाथरूम में रखी स्टील की टंकी पड़ी मिली। आनन-फानन में परिवारीजनों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग भी जमा हो गए। दर्दनाक हादसे को देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। देर रात परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।