फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक संख्या सात-आठ ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में प्रथम शीतकालीन ओलंपियाड के दूसरे दिन रस्साकसी, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बंदियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रस्साकसी की प्रतियोगिता जेल स्टाफ और बैरक संख्या नौ ए व बी के बंदियों की टीम के बीच हुई। इसमें जेल स्टाफ की टीम विजयी रही। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बैरक संख्या सात, आठ और नौ के बंदियों की टीम के बीच हुआ।

बैरक संख्या सात-आठ के कप्तान सुधाकर ने टॉस जीतकर बैरक संख्या नौ की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बैरक संख्या नौ की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 40 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरक संख्या सात- आठ की टीम ने मात्र सात ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस अवसर पर जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा प्रभारी कारापाल शिवदास, उपकारा पाल सुभाष चंद्र पांडेय, ब्रजेश चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें