फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमायूंपुर में बुजुर्ग को पीटा, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग के घर में घुसकर मारपीट की। उसके परिवार की महिलाओं को पीटा गया। पीड़ित का आरोप है कि वह जबरन धर्मांतरण कराने के लिए दबाव बना रहे है। पुलिस ने उस मामले में छह लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी भगवानदास कठेरिया (65) का परिवार सहित रहता है। 31 दिसंबर की रात्रि में गाड़ी खड़ी करने को लेकर भगवानदास के भतीजे से विवाद हो गया था। भगवानदास का आरोप है विवाद होने के बाद रात्रि को काफी संख्या में लोग आ धमके। उन्होंने घर के दरवाजे आदि को तोड़ने के साथ ही मारपीट की। महिलाओं और बच्चों को पीटा गया। घायल वृद्ध को उपचार के लिए ही जिला अस्पताल लाए हैं।

वृद्ध का आरोप है कि कठेरिया समाज का वह अकेला परिवार है। आसपास दूसरे समाज के लोग होने के कारण वह उसको धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके कारण ही मारपीट कर रहे हैं।पीड़ित की तहरीर पर थाना दक्षिण पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का अभियोग दर्ज कर लिया है। धर्मांतरण का दवाब बनाने जैसे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें