फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों खर्च, मगर रफ्तार नहीं पकड़ पाई योजनाएं

विज्ञापन
करोड़ों खर्च, मगर रफ्तार नहीं पकड़ पाई योजनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

बड़ी-बड़ी योजनाएं और करोड़ों का खर्च, लेकिन जमीन पर धेला भर नहीं दिखा। विकास की बातें तो हुई लेकिन धरातल में नतीजे शून्य रहा। सांसद निधि के नाम पर जिले में करोड़ों रुपये के प्रस्ताव और काम स्वीकृत हुए, लेकिन यथार्थ कुछ और है। योजनाओं को गोल-गोल घुमाकर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन सच में योजनाएं असली हकदारों से दूर हैं। जिले में बीते तीन सालों में आई सांसद निधि का हिसाब किताब जरूर लंबा है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। पढ़िए रिपोर्ट।
हैंडपंप तमाम, फिर भी सूखे हलक
जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में बीते तीन वर्षों में कुल 701 हैंडपंप स्वीकृत किए गए। इनमें 656 हैंडपंप लगाए जाने का दावा सांसद निधि की रिपोर्ट करती है, लेकिन आलम यह है कि जिले में लोग आज भी पीने के पानी को तरस रहे हैं। वहीं तमाम हैंडपंप ऐसे हैं, जो बदहाली के कगार पर पहुंच चुके हैं या दम तोड़ गए हैैं।
विज्ञापन

बारात घरों के निर्माण की रफ्तार धीमी
जिले में सांसद निधि से गांव रामनगर उद्दनपुर और तालेपुर खेरिया में बारातघर का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया गया। इसके सापेक्ष आरईएस ने काम शुरू कर दिया, मगर काम की रफ्तार बेहद धीमी है। सांसद ने एक बार भी निर्माण कार्य का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा।
निधि से बनी सड़के खस्ता हाल
सांसद निधि से तमाम गांवों में सड़कें, सीसी, खड़ंजा निर्माण के प्रस्ताव दिए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण पर करोड़ों का खर्च भी हुआ है, लेकिन सड़कें आज भी खस्ता हाल है। गांवों में हालात आज भी बदतर हैं।
कुछ यूं मिली है सांसद निधि
जिले के सांसद राजवीर सिंह राजू को वर्ष 2014-15 से लेकर वर्ष 2016-17 की निधि के तौर पर कुल 12 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें सात करोड़ 33 लाख रुपये कासगंज को दिए गए। जबकि शेष पांच करोड़ 60 लाख रुपये एटा में खर्च किए गए है। वर्ष 2016-17 की द्वितीय किश्त ढाई करोड़ रुपये की हाल ही आई है।
800 सोलर लाइटों का दावा
सांसद निधि से जिले के दो विस क्षेत्रों में 800 सोलर लाइटें लगवाने का दावा किया गया है। इसमें 25 फीसदी खर्च सांसद ने किया है। जबकि अटल ज्योति योजना के तहत 75 फीसद केंद्र सरकार ने किया है। लाइटों को लगाने का काम नोएडा की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने किया है।
विज्ञापन

वर्जन
मैंने अपनी निधि को ज्यादातर हैंडपंप और लाइट में खर्च किया है। शायद की कोई गांव ऐसा होगा, जहां मैंने सोलर लाइट न लगवाई हो। सड़कों को लेकर भी पूरा फोकस है। क्षेत्र को विकास से जोड़ने के बड़े प्रोजेक्ट को भी जल्द पूरा कराने में जुटा हुआ हूं।
राजवीर सिंह, सांसद
कहते हैं आंकड़े
1252.80 लाख रुपये जिले को मिले
560.57 लाख रुपये एटा को मिली सांसद निधि
450.50 लाख रुपये के काम हुए पूरे
701 हैंडपंप लगवाने का दावा
02 बारातघरों का निर्माण कराने की स्वीकृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें