किशनी। सोमवार को एक सराफा व्यापारी की दुकान पर आई दो महिला चोरों ने सोने की बाली चुरा लीं। जानकारी होने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना। पुलिस दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
कसबा निवासी अवनीश कुमार उर्फ राजा वर्मा बाजार में सराफा की दुकान है। सोमवार की शाम ग्रामसभा फरेंजी की दो महिलाएं दुकान पर खरीददारी करने के लिए आईं। दोनों महिलाओं ने साथ आए बच्चे के लिए कान की बाली दिखाने को कहा जिसके बाद व्यापारी ने बालियां गिनकर पंसद करने के लिए दे दीं। काफी देर तक बालियां देखने के लिए महिलाओं ने वापस कर दीं।
जब अवनीश ने गिनती की तो एक बाली कम निकलीं। जब उसने महिलाओं से बाली देने की बात कहीं तो तकरार होने लगी। सूचना दिए जाने के बाद महिला कांस्टेबल के साथ पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गई। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से बाली नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रहीं थीं।