फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ और फायरिंग करने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मशीनों में तोड़फोड़, कर्मचारियों के साथ मारपीट कर अभिलेख भी फाड़ दिए थे। जेई ने उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सप्लाई रोस्टिंग के चलते गांव चिर्रा निवासी योेगेश उर्फ गुडडू बिजली न आने की बात कहते हुए वह कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। लाइसेंसी बंदूक से एक कर्मचारी आशीष पर फायर कर दिया था। साथ ही मशीनों में तोड़फोड़ करने के साथ अभिलेख भी फाड़ दिए थे।

दहशत के चलते वहां मौजूद कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग गए थे। आरोपी उपकेंद्र में रखा सीयूजी मोबाइल भी उठा ले गया था। जेई रजनीकांत राय ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे रविवार देर शाम गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। जिस बंदूक से फायर किए जाने का आरोप लगाया गया है। वह काफी समय से जमा है। वह सिर्फ सफाई देने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें