फिरोजाबाद। मुख्यालय पर पार्षद पद के नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ रही। हर कोई अपने समर्थकों के साथ पहुंचा। भीड़ बढ़ने के कारण कई बार पुलिस कर्मियों को काउंटर पर जाकर हस्तक्षेप करना पड़ा। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी पायल राठौर ने नामांकन कर जुलूस निकाला। पार्षद के 168 नामांकन दाखिल हुए। जबकि करीब 112 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
नगर निकाय के नामांकन के पांचवें दिन 11 बजे से ही प्रत्याशी आने शुरु हो गए थे। पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी समर्थकों को लेकर पहुंच रहे थे। बसपा का झंडा, बैनर लगाने के साथ ही कोई बाइक तो कोई चार पहिया वाहनों के साथ मुख्यालय पहुंचा। यहां पुलिस की सख्ती के चलते वाहनों को पीछे रोका जा रहा था।
बसपा प्रत्याशी पायल राठौर ने नामांकन सादगी के साथ आरओ एडीएम उदय सिंह के समक्ष दाखिल किया। उनके साथ जिला प्रभारी डा.ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, ब्रजमोहन कश्यप एवं परिवार के सदस्य साथ में थे। मेयर पद के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने नामांकन के दो सेट और सुनीता देवी पत्नी कृष्णकांत ने एक नामांकन पत्र खरीदा।
पार्षद पद के वार्ड एक से ममता देवी, विमलेश देवी, दो से उमा देवी, रजनी देवी, तीन से ममता देवी, मीरा देवी, रानी देवी, चार से रामकली एवं सुनीता कौर ने नामांकन किए। वार्ड सात से हेत सिंह, जितेंद्र कुमार, आठ से उदयवीर, नरेश कुमार, आनंद कुमार, वार्ड 11 से योगेश सिंह, वार्ड संख्या12 से ओमप्रकाश, रामजी लाल, मिजाजी लाल, वार्ड 13 से रामादेवी, 14 से हाजी फिरोज, राशिद खां, कासिम अली, वार्ड 15 से सुशील कुमार, राकेश कुमार, संजय बीएसपी,17 से महेशचंद्र और आशा देवी, 18 से राजू, 19 से प्रेमलता, 20 से राजवीर बसपा, 21 से गायत्री देवी, 22 से गुड्डी देवी, सीमा देवी, वंदना देवी, विंद देवी, कृष्ण देवी, वार्ड 23 से वैभव चतुर्वेदी एवं वार्ड 24 से अनूप कुमार, अशोक एवं वार्ड 25 से जोंगेद्र सिंह ने पर्चा भरा।
वार्ड 31 से पूजा, वार्ड 32 से गोपाल शर्मा ने नामांकन किए। वार्ड संख्या 26 से 30 तक 12 नामांकन हुए जबकि छह बिके। वार्ड संख्या 36 से 40 में 18 तथा वार्ड 41 से 45 में 15, वार्ड संख्या 46 से 50 में 13 एवं वार्ड 51 से 55 में 18, वार्ड 56 से 60 में चार, वार्ड 61 से 65 में 16 एवं वार्ड 66 से 70 में सर्वाधिक 28 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार, रजनी देवी, वारिश सिद्दीकी, शहनाज बेगम, विजय कुमार, ललित कुमार, दिलीप, अजय प्रताप नामांकन दाखिल करने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। नामांकन के लिए भीड़ आने से पुलिस फोर्स भी अलर्ट रहा। जबकि अध्यक्ष पद के नामांकन पवन कुमार, वारिश अहमद, प्रमोद गुप्ता, दिलीप कुमार, अवनीश ने खरीदे। सभासद पद के दस नामांकन दाखिल किए।
जबकि 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। फरिहा पंचायत के लिए बसपा प्रत्याशी संजय कुमार ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। निर्दलीय पिंकी ने पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डा.प्रभंजन जैन, रूप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य पद के पांच नामांकन हुए और पांच पर्चे खरीदे गए। एका नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए मंजू देवी ने नामांकन किया। सदस्य पद के दस नामांकन हुए और 19 बिके।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र के दस सेटों की बिक्री हुई। मीना यादव नामांकन पत्र के दो सेट, भाजपा के घोषित प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता ने दो सेट, रीना मिश्रा ने चार सेट, बसपा प्रत्याशी नर्वदा यादव ने दो सेट खरीदे। सभासद पद के काउंटरों पर नामांकन दाखिल करने वालों की कतार लगी दिखाई दी। पांचवें दिन 17 नामांकन हुए। वहीं 13 ने नामांकन पत्र खरीदे।
सिरसागंज में अध्यक्ष पद का नामांकन राजीव पुत्र जवाहरलाल ने किया। अशोका देवी पत्नी योगेश कुमार ने तीन, संतकुमार उर्फ सोनी शिवहरे चार पर्चे खरीदे। सदस्य पद के वार्ड तीन से लली, सद्दाम हुसैन, वार्ड पांच से राघवेंद्र सिह, दो से मनोज कुमार, वार्ड आठ से रोबिन सिंह, वार्ड 19 से रोहितकुमार, वार्ड 20 से राघवेंद्र कुमार, 24 से अनीता देवी, 16 से प्रमोद कुमार ने नामांकन किया। जबकि 13 नामांकन पत्र बिके।