कासगंज। काली नदी पार करते समय एक वृद्ध की डूबकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।
ग्राम छावनी निवासी सफी मोहम्मद पशुओं को चराने के लिए गांव के पास से होकर जा रही काली नदी की ओर चला गया। नदी के दूसरी पार जाने के लिए वह भैस की पूंछ पकड़कर नदी में उतर गया। आधी रस्ता पहुंचने पर उसके हाथ से पूंछ छूट गई। भैंस तो नदी के पार चली गई, लेकिन वह नदी पार नहीं कर पाया। उसने नदी से बाहर निकलने के काफी प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उसने अपनी मदद को चीख पुकार मचाई, जब तक लोग उसकी मदद को पहुंच पाते तब तक उसकी डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना गांव पहुंचने पर परिवारीजन एवं ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। क्षेत्रीय लेखपाल भी वहां आ गया। गोताखोर युवकों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। उसका शव देखकर चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की।