एटा। नया सर्किल बना कासगंज एटा सर्किल से अलग हो गया है। इसके साथ ही अब एटा सर्किल का क्षेत्र शहरी एवं ग्रामीण खंड तक ही रह गया है। विभाग के अनुसार जलेसर क्षेत्र को नया ग्रामीण ख्ंाड बनाने पर विचार किया जा रहा है।
विद्युत निगम का एटा सर्किल अब और छोटा हो गया है। कासगंज खंड के अलग होने के साथ अब यहां केवल एटा जिले के शहरी एवं ग्रामीण खंड ही रह गए हैं। ऐसे में सर्किल का क्षेत्र अब जिले तक ही रह गया है। सीमांत एवं टीटीजेड क्षेत्र जलेसर को नया ग्रामीण खंड बनाने की तैयारी है। इसके साथ जिले में दो ग्रामीण ख्ंाड हो जाएंगे। बता दें कि जिले के शहरी खंड में 27 हजार एवं ग्रामीण ख्ंाड में 76 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं।