एटा। रथ पर सवार श्रीजी और चंवर ढुराते इंद्र बने श्रावक ऐसे प्रतीत हो रहे थे मानो स्वर्ग में जिनेंद्र प्रभु का जन्म महोत्सव मनाया जा रहा हो। बुधवार से शुरू हुए जैन मेला महोत्सव में श्रावकों ने जिनेंद्र प्रभु की जमकर भक्ति की। रथयात्रा में श्रावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पर मेला महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ सत्येंद्र जैन पथिक ने किया। श्री दिगंबर जैन वीर मंडल ने पर्यूषण पर्व के दौरान दस दिनों तक प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। दोपहर को पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली। रथयात्रा पुरानी लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, कैलाशगंज, वली मोहम्मद चौराहा, हाथी गेट, गोदाम चौकी होती हुई घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पहुंची। जहां श्रीजी को विराजित कर मंगल अभिषेक किया गया। शाम को राष्ट्रीय जैन संघ द्वारा भगवान की मंगल आरती की गई। वहीं रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, विमल हीपोलिन, सुनील बांदा, शैलेंद्र जैन, संजय जैन, अनिल गैस, प्रदीप जैन अािद मौजूद रहे।
डांडिया में जमकर थिरके
मंगलवार रात को नशिया जैन मंदिर में डांडिया प्रतियोगिता हुई। इसमें महिलाओं के जमकर कदम थिरके। साथ ही जिनवाणी सजाआें प्रतियोगिता में मोनिका जैन प्रथम, अंजली जैन द्वितीय और रश्मि जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधक कैलाश चंद्र जैन ने सभी को पुरस्कृत किया। संचालन बबिता जैन ने किया।
फफोतू में हुआ कार्यक्रम
दिगंबर जैन मंदिर फफोतू में पर्यूषण पर्व के समापन पर कार्यक्रम हुए। इस मौके पर सोमकुमार जैन, महेश जैन, अनिल जैन, सरल जैन, अरुण जैन, संत जैन, अंश जैन, दीपू जैन मौजूद रहे।