फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में फायरिंग-लाठी डंडे चले, सात घायल

विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। देहात क्षेत्र के गांव नगला धनी में जमीन के बटवारे को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग हो गई। मारपीट में दोनो ओर से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी पुष्पेंद्र का उसके चाचा कुंवरपाल के साथ जमीन के बटवारे को विवाद चल रहा है। विवाद के चलते मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल यिा। वहीं कुछ ही देर में दोनों ओर से फायरिंग भी गई। मारपीट में पुष्पेंद्र, उसका भाई प्रमोद और भाभी निर्मला और दूसरे पक्ष से मुकेश पुत्र कुंवरपाल, विजरानी, कमलेश और सनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दोनो पक्षों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें