फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बांध का निर्माण रुका, ग्रामीणों की सांसे अटकी

विज्ञापन
बांध निर्माण का विरोध करते कादरगंज के लोग।
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली।
विज्ञापन

पटियाली तहसील क्षेत्र के मेहोल बांध गंगा के पानी के दबाव के चलते कट गया है। कटान के बाद गंगा का पानी गंगा की खादर और खेतों की ओर फैल रहा है। पुराना बांध मरम्मत योग्य न होने के कारण प्रशासन ने नया बांध बंधवाने का निर्णय लिया। नए बांध के लिए मंगलवार से कार्य शुरू हुआ तो कादरगंज के ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। दोनों गांव के लोगों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के ग्रामीणों को शांत कराया और बंाध का निर्माण रोक दिया।

मेहोल का बांध कट जाने के कारण मेहोल गांव को खतरा है। यह मेहोल बांध और असदगढ़ बांध के बीच का गांव है। पुराना बांध कटने से गांव में पानी भरने का खतरा पैदा होने लगा है। गंगा का बढ़ा हुआ जलस्तर इस इलाके में तबाही मचा सकता है। ऐसी स्थिति में प्रशासन ने नए बांध का काम सिंचाई विभाग से शुरू कराया था। कादरगंज के ग्रामीणों ने नए बांध का विरोध किया। उनका कहना था कि नया बांध उनके गांव की जमीन पर बनाया जा रहा है जिससे किसानों की जमीनें बांध में चली जाएंगी। जबकि मेहोल के लोगों का कहना था कि बांध के निर्माण के लिए प्रशासन ने सही भूमि का चयन किया है। निर्धारित स्थान पर बांध बनने से ही मेहोल में पानी भरने का खतरा टल पाएगा।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों गांव के ग्रामीणों के बीच तनाव होने लगा। तनाव की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों गांव के लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। साथ ही बांध का निर्माण भी रोक दिया और प्रशासन फिर से बांध निर्माण के लिए भूमि का चिह्नित करेगा। पुराने बांध के कट जाने के कारण मेहोल इलाके के खादर और खेतों तक पानी की दस्तक होने लगी है।
विज्ञापन

पटियाली के एसडीएम तेजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि बांध का निर्माण सहमति के आधार पर कराया जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत और परेशानी भी देखी जाएगी। उनसे बातचीत करके समाधान खोजा जाएगा। सिंचाई विभाग की देखरेख में बांध का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें