फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में मतदान की सुरक्षा की कमान संभालेंगे 7750 सुरक्षाकर्मी

Mon, 06 May 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 7 मई को होने वाले मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। कहीं शांति सुरक्षा की स्थिति न बिगड़े। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों को भी चिह्नित किया गया है। जहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। यह सभी बूथ अर्धसैनिक बल सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों के हवाले रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 15 कंपनी अर्धसैनिक बल मतदान कराने के लिए आया है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी आई है। 2500 पुलिसकर्मी विभिन्न जिलों से आए हैं। इसके अलावा 800 पुलिसकर्मी जिले के तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से 2900 होमगार्ड आए हैं। यह सभी फोर्स जिले में 1149 बूथों पर मतदान संपन्न कराएंगे। सुरक्षाबलों को ड्यूटी कार्ड भी रविवार को सौंपे गए।
किसकी कहां ड्यूटी है इसका ब्यौरा ड्यूटी चार्ट पर अंकित किया गया है। ड्यूटी चार्ट मिलने के बाद रविवार की सायं ही अपने-अपने मतदान केंद्रों को देखने के लिए सुरक्षाबल रवाना हो गया और बूथ की भौगोलिक स्थिति को समझा। सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें