कासगंज। मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप को अपमानित करने के मामले को लेकर क्षत्रिय संगठनों और व्यापारी संगठनों ने रविवार को अपना आक्रोश जताते हुए ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। इसमें महाराणा प्रताप का अपमान करने एवं मोदी-योगी को गाली देने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव यदुवंशी ने कहा कि सपा के अराजक तत्वों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित किया। वहीं पीएम मोदी व सीएम योगी को अशोभनीय गालियां दीं। ऐसे सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान वेदव्रत सिंह, सुखवीर पुंढीर, शिवनाथ, अजय प्रताप, सोरन पुंढीर, सुबोध पुंढीर आदि मौजूद रहे।
वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी महाराणा प्रताप के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा और जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, डॉ. विकास गुप्ता, विनयराज पन्नू, बिजेंद्र गौर आदि मौजूद रहे।