फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शर्मसार हुई धर्मनगरी, 65 साल की बुजुर्ग महिला से मजदूर ने किया दुष्कर्म

Fri, 30 Nov 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
धर्मनगरी मथुरा में एक बार फिर शर्मसार करने देने वाला मामला आया है। यहां एक युवक ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

 
घटना सौंख क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की रहने वाली महिला अपने खेत में पानी लगवाने के लिए मजदूर को लेकर गई थी। आरोप है कि सिंचाई के दौरान मजदूर ने शराब पी। इसके बाद उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर महिला को पीटा। गंभीर चोट आने के कारण वो खेत में ही पड़ी रही। शुक्रवार सुबह को जब गांव वाले गुजरे तो उन्होंने वृद्धा को देखा और परिवारवालों को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


महिला से जब उसकी स्थिति के बारे में पूछा गया तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें