फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 17 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
एटा। हाई एटीएनसी जेल रोड फीडर क्षेत्र की सघन चेकिंग तेज हो गई है। अभी तक हुई 452 उपभोक्ताओं की चेकिंग में बिजली चोरी के आरोप में 17 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी के साथ ही 122 संदिग्ध मीटर बदले गए हैं। 154 संदिग्ध कैबल की वीडियोग्राफी कराकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

2451 उपभोक्ताओं वाला जेल रोड फीडर सर्वाधिक विद्युत क्षति के चलते बिजली विभाग के राडार पर है। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर यहां डोर टू डोर सघन चेकिंग जारी है। 10 दिनों में 452 उपभोक्ताओं की चेकिंग में 17 बिजली चोरों के विरुद्ध कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लाखों के पुराने बकायेदार 159 संयोजन काटे गए। वहीं संदिग्ध मिले 122 मीटर एवं 154 संदिग्ध केबिलों की वीडियोग्राफी के बाद जांच कराई जा रही है। इस दौरान लाखों रुपये का राजस्व भी वसूला जा रहा है।
डोर टू डोर जांच में मीटर केबल से छेड़छाड़ की पुष्टि हो रही है। केबिल में कट और टैपिंग मिल रही है। वीडियोग्राफी से सभी को रिकार्ड में ले लिया गया है। 126 उपभोक्ताओं को अस्सिमेंट नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीपी कठेरिया, अधिशासी अभियंता, शहरी खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें