फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में शुरू होगा मेडिकल कालेज का निर्माण

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कालेज निर्माण को लेकर कवायद तेज हो चली है। शासन स्तर से जोर दिए जाने के बाद निर्माणदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। शासन द्वारा नामित सीएंडडीएस आगरा ने निर्माण का जिम्मा गाजियाबाद की एनकेजी कंपनी को सौंपा है। बताया जाता है कि 10 दिन में चयनित जमीन पर कालेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इसी माह कालेज का शिलान्यास होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने जिले में 216.84 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कालेज के निर्माण को हरी झंडी दी है। इसके लिए जिला अस्पताल में आठ एकड़ और नगला पुड़िहार में 16.44 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद शासन ने निर्माण के लिए सीएंडडीएस आगरा को निर्माण कराने के लिए चयनित किया था। सीएंडडीएस ने काम को आगे बढ़ाने के लिए टेंडर निकाल कर संस्थाओं से आवेदन मांगे थे। जिसमें गाजियाबाद की बाबा जीबी एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर को चयनित किया गया है। अधिकारियों की मानें तो कालेज निर्माण के लिए 10 दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी को दो साल में कालेज का निर्माण पूरा करना है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कालेज का शिलान्यास करने आ सकते हैं। ऐसे में शासन और प्रशासन स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक ने बताया कि निर्माणदायी कंपनी का चयन हो गया है। 10 दिन में काम शुरू हो जाएगा।

आचार संहिता से पहले शिलान्यास की मंशा
अगले माह लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने की उम्मीद है। इसे लेकर सरकार भी मेडिकल कालेज के निर्माण और शिलान्यास में तेजी दिखा रही है। ताकि चुनाव के दौरान जनता के बीच उपलब्धियां लेकर जा सके।
विज्ञापन


109 करोड़ रुपये से उच्चीकृत होगा जिला अस्पताल
जिले में बने जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज के लिए उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए शासन से 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

नाम को लेकर छिड़ा विवाद
जिले मेें मेडिकल कालेज के नाम को लेकर विवाद छिड़ा है। कालेज निर्माण के लिए जमीन दान देने वाली संस्था गांधी स्मारक इंटर कालेज ने मेडिकल कालेज का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखने की मांग की है। वहीं लोधी समाज वीरागंना अवंतीबाई के नाम पर कालेज का नाम रखने की मांग पर अड़ा है। सोमवार को ब्राह्मण समाज ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और लोधी समाज ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कहते हैं आंकड़े
24 एकड़ में होना है मेडिकल कालेज का निर्माण
216 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
109 करोड़ से उच्चीकृत होगा जिला अस्पताल
10 दिन में काम शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें