फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के आरोपी की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। गोधुलिपुरम कालोनी में छह फरवरी को हुई सिक्योरिटी गार्ड की हत्या पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का आरोपी सुनील को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने मंगलवार को एक महिला सहित आश्रम के संचालक संत से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


विदित है कि 5-6 फरवरी की रात को आरोपी सुनील ने रिंकू शर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वृंदावन पुलिस आरोपी सुनील को पकड़ने के लिए हरियाणा के हिसार सहित अन्य स्थानों पर दबिशें दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है।

पुलिस ने वृंदावन की एक कालोनी निवासी महिला से भी सुनील के बारे में पूछताछ की, पूछताछ में पता लगा कि सुनील वृंदावन के लोगों को अपना नाम अर्जुन बताया करता था। इधर पुलिस ने गोधुलिपुरम कालोनी के सियावर कुंज के व्यवस्थापक संत ब्रजबिहारीदास से भी पूछताछ कर सुनील के संबंध में जानकारी एकत्रित की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुनील की तलाशी में दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें