फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश करने गए लेखपाल को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरनाहल। गांव लाखनमऊ में पैमाइश के दौरान दबंगों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर हमला बोल दिया। उसकी पिटाई कर घायल कर दिया।

लेखपाल ने वहां से भाग कर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी सिलेटी सिंह ने एसडीएम को खेत की पैमाइश कराने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया था। एसडीएम के आदेश के बाद क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम सिंह गांव में पैमाइश कराने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान सिलेटी और लेखपाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सिलेटी सिंह ने अपने भाई बलवीर और रामवीर को भी बुला लिया, सभी ने मिलकर लेखपाल की पिटाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीणों ने बीच बचाव किया, उधर लेखपाल ने वहां से भागकर जान बचाई। थाने पहुंच कर दबंगों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद नामजद किए गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें