यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की कार्यकारिणी घोषित
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने वृंदावन के पवन गौतम को बनाया प्रचार मंत्री अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को हुई, जिसमें 53 पदाधिकारी व 132 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। 21 तीर्थ पुरोहितों को संरक्षक भी बनाया गया है। वृंदावन निवासी पवन गौतम को प्रचार मंत्री की कमान सौंपी गई है।
महासभा के अधिवेशन में निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक और महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने संरक्षक में कांची काम कोटि पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु ब्रजेंद्र सरस्वती महाराज, शारदा एवं द्वारिका पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वरूपानंद महाराज, वैजनाथ धाम से कृष्णानंद झा, दुर्लभ मिश्र, ज्वालापुर हरिद्वार से वीरेंद्र कुंज, ओमप्रकाश शर्मा, प्रयागराज से सुभाष पांडे, श्याम मिश्र, हरि जगन्नाथ शास्त्री, वेल्लूर तमिलनाडु से मुरलीधर स्वामी, बद्रीनाथ धाम से मनोहर लाल ध्यानी, दिनेश, कुरुक्षेत्र से वेदप्रकाश भारद्वाज, विश्वनाथ तिवारी, डॉ. सत्यदेव, वीके कौशिक, वृंदावन से रमेश गौतम, सोमनाथ धाम से कीर्तिदेव शास्त्री, उज्जैन के पूर्व महापौर राधेश्याम उपाध्याय, केदारनाथ शुक्ला, हरिद्वार से अशोक त्रिपाठी, पुरुषोत्तम शर्मा, रामकुमार मिश्र, कृष्ण कुमार ठेकेदार, नरेंद्र कुमार कीर्तिपाल, वाराणसी से राजीव नंदन मिश्र, द्वारिका से प्रदीप उपाध्याय, झारखंड सरकार में कौशल विकाश मंत्री राजपाल वीर शर्मा, गया जी तीर्थ से शंकर लाल पाठक व विंध्याचल से विधायक रतनाकर पांडे को रखा है।