फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति नए साल का जश्न मनाना पड़ेगा महंगा, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Fri, 28 Dec 2018 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
होटलों, रेस्टोरंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नए साल का जश्न मनाने के लिए  जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। आयोजकों को शराब परोसने से पहले आबकारी विभाग से अस्थायी लाइसेंस लेना होगा। रात में सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। 
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात आगरा शहर में नए साल का स्वागत जश्न मनाया जाएगा। शहर के होटलों और रेंस्टोरेंट में पार्टियों का आयोजन किया जाएगा। कहीं इनडोर आयोजन होंगे तो कहीं पब्लिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

एडीए सिटी पीके सिंह ने बताया कि नव वर्ष के जश्न को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। होटलों और रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों की मनोरंजन विभाग से अनुमति लेनी होगी। शराब परोसने के लिए बार का अस्थायी लाइसेंस लेना होगा। जो बिना अनुमति और लाइसेंस के आयोजन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी ने बताया कि नव वर्ष की रात में युवक बाइकों पर सवार होकर हुड़दंग करते हैं। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सड़कों पर पुलिस और प्रशासन टीम में मौजूद रहेगी। शराब पीकर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें