फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदलाव पड़ रहा स्वास्थ्य पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। मौसम का बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। बदल रहे मौसम के चलते लोग वायरल, एलर्जी, खुजली के मरीज लगातार बढ़ रहें है। जिला अस्पताल एवं सीएचसी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। लोगों को दवाओं के पर्चे बनवाने एवं डॉक्टरों को दिखाने के लिए लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना होता है।

दिसंबर माह के प्रारंभ से मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। जिसके चलते जरा सी भी लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वायरल के चलते लोग जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं ठंड का मौसम दमा और टीबी के मरीजों के लिए भी दिक्कतों भरा है। सर्दी के मौसम में कफ बढ़ जाता है, जिससे अधिक तकलीफ होती है। ऐसे मरीजों की संख्या भी अधिक है।
विज्ञापन


वहीं अभी जो लोग सुबह या शाम को कपड़े कम पहन रहे हैं, उन्हें सर्दी से पेट दर्द व अन्य समस्याएं हो रही हैं। जिला अस्पताल में ही लगभग 700 मरीज प्रतिदिन औसतन पहुंच रहे हैं। सोमवार को दोपहर तक 650 मरीज ओपीडी में पहुंच चुके थे। जिसके चलते लंबी कतारें लग रहीं हैं।


चिकित्सकों को देखने होते हैं 200 से 250 मरीज
कासगंज। जिला चिकित्सालय पर पांच चिकित्सक हैं। जिनमें एक चिकित्सक इमरजेंसी ड्यूटी में रहते हैं। मरीजों की संख्या अधिक पहुंचने से एक चिकित्सक को 200 से 250 मरीजों को देखना होता है। जिसके चलते मरीजों का चिकित्सक अच्छे से परीक्षण नहीं कर पाते और लक्षणों के आधार पर ही दवाएं दे दी जाती हैं।


कई दिनों से पेट में और शरीर में दर्द है। गांव से यहां दवा लेने के लिए आए हैं। लंबी लाइन में लगने के बाद पर्चा बन सका। डॉक्टर के पास भी लंबी लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

- राजाराम, निवासी नारायनी
सर्दी खांसी से कई दिनों से परेशान हैं। पहले गांव में दवा ली थी। अब दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आए हैं। सर्दी बढ़ने के साथ तकलीफ और बढ़ गई है।
- नत्थू सिंह, निवासी कासगंज

सर्दी के बढ़ने के साथ साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इस समय खासी, बुखार एवं खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। लोग लापरवाही न करें। सर्दी से अपने को बचाएं। लापरवाही करने पर बीमार हो सकते हैं। - डा. राजकिशोर, सीएमएस, जिला अस्पताल, कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें