फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद महोत्सव पर जन्मस्थान में सजेगा छप्पन भोग

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण सेवा मंडल द्वारा 23 अक्तूबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शरद महोत्सव आयोजित होगा।
विज्ञापन

संयोजक अतुल शोरा वाला ने बताया कि लीलामंच पर प्रात: 8:30 बजे गोसेवा व 9:15 बजे प्रभु का पंचामृत अभिषेक होगा। 11:30 बजे भंडारा होगा, जिसमें साधु-सेवा की जाएगी।

शाम चार बजे चंद्रलोक दर्शन व पांच बजे छप्पन भोग के दर्शन होंगे। शाम 6:30 बजे खीर प्रसादी का वितरण व सात बजे से लीला मंच पर भजन संध्या होगी, जिसमें अनंत हरिदासी दीदी मीनू शर्मा (फरीदाबाद) भजन प्रस्तुत करेंगी। रात्रि 10 बजे से ब्रज के सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीकृष्ण चबूतरा पर शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में महारास की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे महाआरती के साथ शरद महोत्सव संपन्न होगा। बैठक में आमंत्रण पत्र का विमोचन कर सभी को दायित्व सौंपे गए। सभा में मोहन पंडित, अनुराग पाठक, बालकृष्ण खंडेलवाल, अंशुल शोरावाला, सुनील कनुआ, ओपी पांडेय, राजू बंसल, नवीन तायल, देवेंद्र माहेश्वरी, प्रदीप चौधरी, मुरारीलाल, गजानन, प्रवीन, बॉबी, रवि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें