फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन के चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर के गांव नगला टीकाराम निवासी 25 वर्षीय युवक शनिवार शाम खेत में चारा लेने गया था। रास्ते में पहले से टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आने और करंट लगने से मौत के काल में समां गया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नगला टीकाराम निवासी धर्म सिंह का इकलौता जितेंद्र शनिवार सायं पांच बजे के करीब खेत से चारा लेने गया था। रास्ते में पहले से टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुए और उपचार के लिए शिकोहाबाद प्राइवेट अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र के विपिन और कुमारी सिया दो बच्चे हैं। जितेंद्र की पत्नी की मौत पांच साल पूर्व हो चुकी है। जितेंद्र की मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठा गया है। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद बच्चों की जिम्मेदारी पिता धर्म सिंह के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें