फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब को रुपये नहीं दिए तो काट ली हाथ की नस

विज्ञापन
MURDER
विज्ञापन
एटा। शराब पीने के लिए पत्नी ने रुपये नहीं दिए तो युवक ने जान देने के इरादे से हाथ की नस काट ली। जिसे सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राजू शराब पीने का शौकीन है। जिसे लेकर आए दिन उसके घर पर पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता है। दोपहर को राजू घर पर मौजूद था। उसी समय वह पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। जिसे देने से पत्नी ने मना कर दिया। इससे आहत हुए युवक घर पर ही हाथ की नस काट जान देने का प्रयास किया। इसकी सूचना परिजनों ने 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती। जिला अस्पताल पहुंची पत्नी ने बताया के शराब पीने के लिए उसका पति उसे आए दिन मारता पीटता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें