फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी अत्याचार निवारण को 55.75 लाख स्वीकृत

विज्ञापन
Money
विज्ञापन
कासगंज। एससी एसटी अत्याचार निवारण के मामलों की समीक्षा और आर्थिक सहायता की समीक्षा की बैठक में 55.75 लाख की सहायता धनराशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सीडीओ ने कहा कि जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का मूल्य उद्देश्य एससी एसटी अत्याचार उत्पीड़न योजना के तहत अत्याचार के शिकार हुए लोगों को आर्थिक सहायता तथ्यों के आधार पर स्वीकृत व अस्वीकृत करना है। समिति के समक्ष 38 मामले रखे गए जिनके लिए 55.75 लाख की धनराशि जांच और समीक्षा के उपरांत स्वीकृत की गई। समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल ने बताया कि अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में उत्पीड़न से संबंधित 38 मामले आए जिनमें से 19 मामलों में प्रपत्र संबंधी कमियां पाईं जिनको पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शादी अनुदान योजना की समीक्षा की गई। वर्ष 2018-19 में एससी एसटी के 250 और सामान्य वर्ग के 76 आवेदन मिले हैं जिनकी ब्लॉक स्तर पर जांच पड़ताल की जा रही है। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रकरणों को लंबित नहीं रखा जाए। परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें