फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। पालिका परिषद के चुनाव हुए करीब नौ माह बीत चुके हैं, लेकिन नगर में विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। परेशान सभासदों ने पालिका अध्यक्ष राम बहादुर चक के विरुद्घ मोर्चा खोलते हुए अपना संगठन बना कर पालिकाध्यक्ष और ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर सभासद प्रेमचंद्र दीक्षित के नेतृत्व में लामबंद हो गए हैं। सभासदों ने बैठक कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए समिति का गठन किया। समिति में सर्वसम्मति से रक्षपाल सिंह राना को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश राना, महेश ठेनुआ, सुमन झा को उपाध्यक्ष और पवन चौधरी को महामंत्री बनाया है। सभासदों ने कहा किसी वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए।

जो रुपया आ रहा है उसे पालिका अध्यक्ष कमीशनखोरी के चलते हजम कर रहे हैं। सभासद जब पालिकाध्यक्ष से विकास की बात करते हैं तो चेयरमैन से जवाब मिलता है कि अपनी मर्जी से नगर पालिका चलाएंगे। हरीशंकर, ईश्वरानंद सारस्वत, रीता शर्मा, आशू चौधरी, सरिता देवी चक, राजेश कुमार चक, नीलम दिवाकर, महेश ठेनुआ, रजनी निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें