फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने रामचरित मानस की सुनाई चौपाईया

विज्ञापन
छात्राओं ने रामचरित मानस की सुनाई चौपाईया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। पंखुरी एक नई पहल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कल्याणपुर में तुलसी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय की छात्राओं ने रामचरित मानस के प्रसंगों पर लघु नाटिका को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन नीलिमा शर्मा ने माँ सरस्वती व महाकवि तुलसी दास के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। छात्रा मुस्कान ने ‘गाइए गणपति गज वंदन’ गाकर भगवान गणेशजी का आह्वान किया छात्रा नैंसी व आरजू ने भगवान श्रीराम की बाल छवि का वर्णन करते हुए महाकवि तुलसी कृत तन की दुति स्याम सरोरुह सवैयों का मनमोहक पाठ किया। रजनी ने सीता स्वयंवर पर रामचरित मानस में उल्लिखित दृश्य खड को मानो जनमानस की भूमि पर उतार दिया हो। छात्रा कशिश व भारती ने हनुमान बाबा की स्तुति की गई। छात्रा प्रियंका व रश्मि ने विनय पत्रिका के पदों की सफल प्रस्तुति दी। छात्रा .शिवांगी, महक, राधा और साक्षी के अशोक वाटिका में सीता की खोल लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीणा दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में बबली, रंजना मिश्रा, स्वाति शाक्य, दुर्गेश, मुस्तवशिरा, पूनम यादव, जितेंद्र सिंह, प्रेम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें