फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी लड़कियों के सामने पस्त हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज की बैंकों में व्यापारी लुटेरी लड़कियों के आंतक से सहमे हैं। वहीं पुलिस की निष्क्रियता वारदात को अंजाम देने की सह दे रही है। सोमवार को एसबीआई शाखा में बुजुर्ग के थैले में कट मार कर हजारों रुपये ले उड़ीं और बैंक ग्राहक को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे बैंक आफ इंडिया में बलभद्र एजेंसी के मालिक चंद्रशेखर शर्मा कैश जमा करने के लिए कैश काउंटर पर खडे़ थे। उनके पीछे 22 साल की दो लड़कियां खड़ी थीं। बैंक का सर्वर खराब होने के कारण पहले सेचार ग्राहक काउंटर पर खडे़ थे। इसी दौरान चंद्रशेखर शर्मा को उनके पास खडे़ व्यक्ति ने बताया कि आपका थैला फटा है। इतना सुनते ही उनके होश उड़ गए।

जब थैले में रकम को सही सलामत मिली तो उनका ध्यान पीछे वाली लड़कियों पर गया। इसी बीच दोनो रफूचक्कर हो चुकीं थीं। जैसे बैंक में लोगों को घटना के बारे में पता चला तो अफरातफरी मच गई। घटना के बाद लुटेरी लड़कियों ने अपना शिकार स्टेट बैंक में नगला हरी सिंह निवासी एक बुजुर्ग शारदा प्रसाद को बना लिया। उनके थैले में साठ हजार रूपये दो लड़कियों ने थैले में कट मारकर उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें