फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास फैक्ट्री में पाइप लाइन से गैस लीकेज, 50 कारखानों में काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित ओमग्लास परिसर में पुरानी पंकज ग्लास फैक्ट्री में सोमवार की शाम गैस की पाइप लाइन जेसीबी से खुदाई के दौरान टूट गई। पाइप लाइन से प्रेशर के साथ गैस बाहर निकलने लगी। फैक्ट्री में कार्य कर रहे श्रमिकों को बाहर निकाला। गैस लीकेज की सूचना पर पहुंची गेल की टीम ने लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान मैन वाल्व से गैस सप्लाई बंद करने के कारण 50 से अधिक चूड़ी और ग्लास कारखानों में काम ठप हो गया।
विज्ञापन


राजा का ताल पर गेट नंबर छह पर पुरानी पंकज ग्लास है। यह इकाई वर्ष 2006 में गेट नंबर एक पर संचालित हो रही है। पुरानी पंकज ग्लास में करीब 10 साल पुरानी गैस की लाइन पड़ी हुई है। पुरानी पंकज ग्लास के निकट ही ओम ग्लास संचालित है। सोमवार की शाम करीब चार बजे खुदाई के दौरान गैस की पुरानी पाइप लाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा। इससे पूरे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना पर उद्यमी प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी श्रमिकों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर गेल की टीम मौके पर पहुंची।

गेल के अफसरों ने फैक्ट्री एरिया को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। इसके बाद गेल ने सिटी गेल स्टेशन से गैस की सप्लाई बंद करा दिया। तब टीम ने गैस की पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की, जो साढ़े सात बजे तक जारी रहा। इस संबंध में पंकज ग्लास के स्वामी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर करीब दस साल पुरानी लाइन पड़ी हुई थी, जो खुदाई के दौरान टूट गई है। इसमें किसी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं है। लाइन टूटने से काम बंद हो गया।
विज्ञापन


राजा का ताल पर पुरानी पंकज ग्लास में गैस रिसाव होने पर गेल के अधिकारियों ने सिटी गेल स्टेशन से नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर राजा का ताल तक सभी इकाइयों की गैस सप्लाई शाम साढ़े पांच बजे बंद करा दी। इससे करीब 40-50 कांच इकाइयों की भट्ठियां बंद हो गईं। गैस सप्लाई बंद होते ही कारखानों में कामकाज प्रभावित हो गया। दोपहर की शिफ्ट में कार्य कर रहे हजारों श्रमिक गैस सप्लाई बंद होने ही काम छोड़कर चल गए। उद्यमियों का कहना है कि गैस सप्लाई बंद होने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें