फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की जनसभा में भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन
सीएम योगी की जनसभा में भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार एटा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग सैनिक पड़ाव पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम दोपहर बाद का था। लेकिन इसके बाद भी गांव देहात से लोग सुबह से ही सैनिक पड़ाव में पहुंचने लगे थे। सीएम के आने तक पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ था। कुर्सी कम होने पर लोगों ने पंडाल के बाहर खड़े होकर योगी को सुना।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 4.50 बजे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैनिक पड़ाव स्थित मंच पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही चारों ओर से वंदेमातरम के नारे लगने शुरू हो गये। योगी योगी और वंदेमातरम के नारों से पंडाल गुंज उठा। इससे पहले भीषण गर्मी में लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए काफी देर तक इंतजार भी करते रहे। देखते ही देखते पंडाल में पड़ी सभी कुर्सियां भर गई। लोग इधर उधर अपने लिए जगह तलाश कर खड़े हो गए। पंडाल खचाखच भर गया। पहली बार एटा पहुंचे सीएम को सुनने का लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि सीएम ने मंच से सिर्फ 15 मिनट ही बोला। मगर युवाओं के साथ साथ पंडाल में मौजूद हर उम्र के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें