फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन के झटके से ट्रेन की एसएलआर बोगी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
इंजन के झटके से ट्रेन की एसएलआर बोगी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
3कासगंज।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर रविवार की मध्यरात्रि के बाद शिकोहाबाद से आई ट्रेन संख्या 55340 के रैक को यार्ड में ले जाते समय शंटिंग इंजन झटके से ट्रेन के कोच से जा भिड़ा जिससे ट्रेन का एसएलआर कोच क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

यह दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद खाली खड़ी ट्रेन को यार्ड में पहुंचाने के समय हुई। बताया गया कि रैक को यार्ड में ले जाने के लिए शंटिंग इंजन शंटिंग करता हुआ आया। उसे खाली खड़े रैक से जुड़ना था, लेकिन इंजन के चालक रैक के पास जाकर तेजी से रैक से भिड़ गया जिससे ट्रेन का एसएलआर कोच 04782 क्षतिग्रस्त हो गया। कोच के आगे का हिस्सा काफी दब गया। इंजन की कोच से हुई भिड़ंत को लेकर स्थानीय रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में क्षतिग्रस्त कोच को रैक से अलग करके शिकोहाबाद से आए ट्रेन के रैक को यार्ड में ले जाया गया। स्थानीय रेल प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रैक को यार्ड में ले जाते समय यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि शंटिंग करके इंजन रैक से जुड़ने के लिए आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें