फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अन्य खातों से भी मिला नकली सोना

विज्ञापन
कई अन्य खातों से भी मिला नकली सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। केनरा बैंक के गोल्ड लोन खातों में लगातार नकली आभूषण निकल रहे हैं। सोमवार को जांच के दौरान कुछ और खातों में नकली आभूषण मिले। जांच में लगे बैंक अधिकारी नकली आभूषण मिलने से चिंतित हैं। हालांकि अभी जांच के लिए 111 खातों का परीक्षण बाकी है, जिनमें एक सप्ताह का और समय लग सकता है। इसके बाद घोटाले की पूरी स्थिति सामने होगी।
विज्ञापन

लीड बैंक प्रबंधक महेश प्रकाश एवं ट्रेजरी ऑफिसर संदीप कुमार केनरा बैंक पहुंचे। उनके समक्ष भी ऑडिटरों की टीम ने खातों की जांच की। जांच के दौरान कई खातों में नकली सोना निकला। जांच टीम के अधिकारियों के सामने कई खाताधारकों ने अपने लिखित बयान भी दिए। इसमें सभी ने बैंक के वैल्युअर राहुल देव पर बैंक के प्रपत्रों पर धोखाधड़ी करके हस्ताक्षर कराने और गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। लीड बैंक प्रबंधक महेश प्रकाश ने बताया कि सभी खातों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में एक सप्ताह का समय और लगेगा। अभी तक कुल 51 खातों की ही जांच हो सकी है। उन्होंने बताया कि सभी गोल्डलोन खाताधारकों के बयान लिखित रूप से लिए जा रहे हैं। इन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें