फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर कार लूटी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के अंतर्गत सुनरख मार्ग से तीन बदमाश चालक को बंधक बनाकर गाड़ी लूट ले गए। पुलिस की नाकाबंदी के चलते बदमाश चालक को राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता के समीप फेंककर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चालक से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


नोएडा की सेक्टर 28 निवासी गीता बिंदानी का वृंदावन के आनंद कृष्णा वन में फ्लैट है। वह हर शुक्रवार को वृंदावन ठाकुरजी के दर्शन करने आती हैं। इस शुक्रवार को भी वह रात आठ बजे गाड़ी से वृंदावन आनंद कृष्णावन पहुंचीं और घर चली गईं, जबकि कार चालक इटावा निवासी बलवीर खाना खाने के लिए गाड़ी लेकर गया।

रात लगभग 11 बजे वह गाड़ी को सुनरख सड़क किनारे लगाकर पत्नी से बात कर रहा था। इसी बीच तीन बदमाश वहां आए। बदमाशों ने तमंचे का भय दिखाते हुए बलवीर को बंधक बनाया और कार में डाल लिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी को लेकर नेशनल हाईवे से दिल्ली की ओर भागे।
विज्ञापन



इसी बीच लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। अपने को घिरता देख बदमाश गाड़ी चालक बलवीर को छाता रजबहा पर फेंक गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी मालकिन गीता बिंदानी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें