फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ज्यादा दिन नहीं चलेगा सपा-बसपा का गठबंधन’

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा-बसपा का गठबंधन ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। मैनपुरी लोकसभा सीट इस बार बूथ की मजबूती से भाजपा जीतेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की सबका साथ सबका विकास नीति का समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने कहीं। भाजपा पदाधिकारियों की ट्रांजिस्ट हॉस्टल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन ने कहा कि गैर कांग्रेसी दलों की असलियत जनता जान चुकी है।
विज्ञापन


भाजपा की नीतियों का सभी को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा विधानसभा, निकाय, सहकारिता के बाद अब भाजपा लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य बना चुकी है। कार्यकर्ताओं की दम पर ही लोकसभा सीट जीतकर सपा का तिलस्म तोड़ दिया जाएगा। संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा बूथ की मजबूती के लिए पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि काम करें। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित करके केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए।

विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार जिले की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। लोकसभा सीट पर भाजपा का हर हाल में कब्जा होगा। मतदाता इस बार इतिहास बनाएंगे। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवओंकार नाथ पचौरी, पूर्व विधायक अशोक चौहान, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, मंजूषा चौहान, कविता राठौर, विमला राजपूत, राहुल चतुर्वेदी, प्रेमसिंह शाक्य, राहुल राठौर, अनुराग पांडेय, प्रदीप चौहान, रमा शंकर तिवारी, लक्ष्मण गुप्ता, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें