मारहरा। नगर पालिका परिषद मारहरा के सत्र 2018-19 की बोर्ड बैठक शनिवार को आहूत की गई। बोर्ड बैठक में लगभग डेढ़ करोड़ के बजट को पारित किया गया। बजट के अतिरिक्त राज्य वित्त से कराये जाने बाले कार्यों की अनुमति प्रदान की गई।
सत्र 2018-19 के लिए बजट के संबंध में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में समस्त सदस्यों ने बहुमत के साथ एकराय होकर मारहरा कस्बा को विकास को गति देने के लिए लगभग साढ़े छह करोड़ के बजट को मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त सभी ने आम सहमति से राज्य वित्त से कराये जाने वाले निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। इन कार्यों में रामलीला भवन का निर्माण, मोहल्ला गफूर गंज में सीएचसी की ऊपरी मंजिल के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। पालिका कार्यालय में सभाकक्ष का निर्माण, पैंठ बाजार में वाहनों को खड़ा करने के लिए गैरेज निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष वहीद महमूद उर्फ परवेज जुबैरी और संचानल ईओ लोकेंद्र सिंह ने किया। सभासद यूनिस सिद्दीकी, ज्ञान सिंह, गौरव गुप्ता, संगीता गुप्ता, फैजाद, लेखा लिपिक चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।