फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक घंटे काम की शिकायत पर श्रम विभाग सक्रिय

विज्ञापन
labour - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रमिक संगठन द्वारा कारखानों में निर्धारित घंटों से अधिक घंटे काम कराने की शिकायतें आने पर श्रम विभाग औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


श्रमिक संगठनों ने शिकायत की है कि औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कांच इकाइयों में श्रमिकों से आठ घंटे के स्थान पर जबरन 9-10 घंटे का काम कराया जा रहा है। विरोध पर श्रमिकों से अभद्रता, मारपीट कर बाहर निकाला जा रहा है। श्रम विभाग ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है।

सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में श्रम विभाग की टीमें एक सप्ताह से औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। कांच इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों से काम के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एएलसी ने बताया कि श्रमिक संगठनों की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण हो रहा है। यदि किसी कारखाने में अधिक घंटे काम कराने की शिकायत सही निकली तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें