फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का बजट मिलने के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र बदहाल

विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन से लाखों रुपये का बजट मिलने के बाद भी नगला भाऊ औद्योगिक आस्थान विकास के लिए तरस रहा है। उद्योग विभाग के अफसरों ने उद्घाटन करने के बाद पलट कर नहीं देखा कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य किया या नहीं।
विज्ञापन


हर साल सरकार को करोड़ों का राजस्व देने वाला नगला भाऊ स्थित औद्योगिक आस्थान वर्षों से बदहाल हालत में है। इंडस्ट्रियल एरिया में तीन दर्जन से अधिक कांच और चूड़ी इकाइयां संचालित हैं। इन कांच इकाइयों में हर रोज हजारों श्रमिक काम करने आते हैं। उद्यमियों के साथ प्रशानिक अफसरों और जनप्रतिनिधियों का आना जाना रहता है। इसके बाद ीधी इंडस्ट्रियल एरिया में मुख्य मार्गों से लेकर लिंक गलियां खस्ताहाल पड़ी हैं। जहां से पैदल गुजरना मुश्किल है। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलभराव के हालत बने हुए हैं।

शासन औद्योगिक आस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं के उच्चीकरण योजना के तहत फिरोजाबाद औद्योगिक आस्थान के विकास को 91.12 लाख का बजट जारी हुए लगभग छह महीने बीत चुके हैं। कार्य शुरू कराने के नाम पर विभाग ने सदर विधायक से उदघाटन कराया गया, लेकिन पलट कर नहीं देखा कि निर्माण कार्य शुरु हुआ या नहीं। इतना अवश्य हुआ कि कार्यदायी संस्था मुख्य मार्ग पर खड़ंजे से मलवा हटाने का काम कछुआ गति से करा रही है। ऐसे में कार्य पूरा होने में महीनों लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें