फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के चौराहों को बनाया जाएगा सुंदर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शहर के करीब 36 चौराहों की विप्रा और नगर निगम मिलकर तस्वीर सुधारेंगे। इन चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए दोनों विभागों में चौराहों का चिन्हीकरण कर खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने में जुटे प्रशासन द्वारा अब शहर के चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस कार्य को नगर निगम और विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

शहर में प्रवेश करने वाले चौराहों से लेकर अंदर तक मथुरा-वृंदावन में लगभग 36 चौराहे हैं। इनमें 12 प्रमुख चौराहे हैं। इन चौराहों में होलीगेट चौराहा ,स्टेट बैंक चौराहा, भूतेश्वर चौराहा, डीग गेट चौराहा, मसानी चौराहा, कृष्णानगर चौराहा, गोवर्धन चौराहा, वृंदावन का अटल्ला चौराहा, चुंगी चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, हरि निकुंज चौराहा, सीएफसी चौराहा, रंग जी तिराहा, रमणरेती, रंगजी चौराहा शामिल हैं। इन चौराहों का सुंदरीकरण किया जाना है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा ऐसे चौराहों को चिन्हित किया जा रहा है जिनका सुंदरीकरण उनके द्वारा किया जाएगा। नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि शहर के चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा चौराहों पर विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें